अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए MGM अस्पताल के आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दो सौ से भी आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मी दो महीने के वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. इस दौरान आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों ने खुद को काम से अलग करते हुए अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं. इन्होंने कहा कि जबतक वेतन नहीं तबतक काम पर नहीं लौटेंगी. कोरोना काल में किए गए कार्यों का भी मानदेय नहीं देने का प्रबंधन और एजेंसी पर आरोप लगाया.

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, जब एमजीएम अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपने वेतन भुगतान, साप्ताहिक अवकाश और कोरोना काल के प्रोत्साहन राशि दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन का रुख अपनाया है. इससे पूर्व भी इन्होनें अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया गया था. जहां उपायुक्त के मध्यस्थता के बाद आंदोलन वापस लिया था. वहीं एकबार फिर से अस्पताल के आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मियों आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है. हालांकि आंदोलित स्वास्थ्यकर्मियों को समझाने में अस्पताल के उपाधीक्षक जुटे हैं, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने बकाया वेतन भुगतान किए जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान करते हुए धरने पर अड़े हैं.

रिपोर्ट : लाला जबीं

एचईसी कर्मियों ने मांगा लिखित आश्वासन, तब खत्म होगी हड़ताल

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...