लू की चपेट पुरा राज्य आज से आठवीं तक सरकारी, गैर सरकारी स्कूल बंद

9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक चलेंगी

रांची: राजधानी समेत पूरा झारखंड लू की चपेट में है। 5 मई तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

सरायकेला और बहरागोड़ा का पारा इस दौरार 45 डिग्री तक पहुंच गया है, इसके साथ राजधानी का अधिकतम तापतान 39.6 डिग्री पर पहुंच गया है।

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को मंगलवार से बंद कर दिया है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि सभी सरकारी, गैर सरकारी

हालांकि सभी आवासीय विद्यालयों में पहले की तरह कक्षाएं चलेंगी। आदेश में कहा गया है कि नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।

लेकिन इस अवधि में प्रार्थना सभा, खेलकूद और अन्य आउटडोर गतिविधियां नहीं होंगी। शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी रोज स्कूल में निर्धारित अवधि में उपस्थित रहेंगे और वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...