बोकारो : चास प्रखंड कार्यालय में अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ देश के नहीं बल्कि विश्व के भी सशक्त नेता हैं. उन्होंने कहा कि देश के 95 करोड़ जनता को कोरोना का टीका अब तक लग चूका है, इतना टीका किसी देश में नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरे लहर को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं. आज पूरा विश्व मोदी की जयकार कर रहा है. देश को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए, विकास की किरण हर तबके तक पहुँचाने के लिए वे दिन रात मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास हमारे प्रधानमंत्री का मकसद है लेकिन कुछ लोग जो उंगली उठा रहे हैं वो समाज को तोड़ने और गुमराह करने की राजनीति से प्रेरित हैं.
रिपोर्ट : चुमन कुमार


















