कल हजारीबाग संसदीय सीट से मनीष जायसवाल और जेपी पटेल करेंगे नामांकन

हजारीबाग. हजारीबाग संसदीय सीट – कल हजारीबाग में लोकसभा चुनाव को लेकर 2 बजे चेहरे नामांकन करने वाले है । यह दो बड़े चेहरे बीजेपी से मनीष जायसवाल और इंडिया गठबंधन के जेपी पटेल है। इसे लेकर दोनों ही खेमों में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। मनीष जायसवाल के नामांकन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बाबूलाल मरांडी एवं अमर बाउरी और कई सांसद विधायक सामिल होंगे। वहीं जेपी पटेल के नामांकन में सीएम चंपाई सोरेन सहित कई मंत्री विधायक शामिल होंगे।

हजारीबाग संसदीय सीट से कल दो चेहरे करेंगे नामांकन

नामांकन को लेकर मनीष जयसवान ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी हो गई है। कल वह अपने घर से 11 बजे अपने समर्थकों के साथ निकलेंगे तथा स्थानीय महावीर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में सभा में सामिल होंगे। इसमें राजस्थान के मुखमंत्री भजनलाल शर्मा, अमर बाउरी, बाबूलाल मरांडी तथा कई सांसद विधायक मौजूद होंगे। वहीं 2 बजे डीसी नैंसी सहाय के ऑफिस जा कर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद होंगे।

वास्तु विहार एड 30 22Scope News

वहीं नामांकन से पहले इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जेपी पटेल ने बताया कि तैयारियां पूरी हो गई है। कल राज्य के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और विधायक कार्यक्रम में सामिल होंगे। साथ ही उन्होंने कहा की यह शक्ति प्रदर्शन नहीं नामांकन का कार्यक्रम है। इसमें उनके चाहने वाले लोग सामिल होंगे तथा नामांकन के बाद जिला स्कूल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...