घर-घर चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान, BPRO ने कर्मियों को दिया निर्देश

कैमूर : पंचायत कर्मी मोहनियां कैमूर लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बीपीआरओ लोक जीत कुमार की अध्यक्षता में सभी पंचायत के सरपंच, और सरपंच सचिव के साथ बैठक की गई। बैठक में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले बार के चुनाव में जिन बूथों पर मतदान का प्रतिशत कम है। वहां पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पंचायत कर्मियों के सहयोग से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत सभी लोग घर-घर पहुंच कर लोगों को मतदान देने के लिए प्रेरित करेंगे। लोगों को जानकारी देंगे कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सभी की महत्वपूर्ण भागीदारी होती है। इसलिए आप सभी अपने मतदान का उपयोग जरूर करें। मतदान के दिन मतदाता अपने पहचान पत्र के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान करें। साथ ही कई तरह के आकर्षक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों में इसके प्रति जागरूकता पैदा करेंगे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जिन कर्मियों का बेहतर प्रदर्शन होगा उन्हें निर्वाचन विभाग के निर्देश पर सम्मानित किया जाएगा।

युवा मतदाताओं को भी जागरुक कर इस लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी लेने की अपील करेंगे। महिला मतदाताओं का प्रतिशत अभी भी कई बूथो पर बहुत कम है। ऐसे में महिला मतदान के प्रतिशत में वृद्धि करने के लिए महिलाओं को उनके अधिकार एवं कर्तव्य से अवगत कराते हुए बूथ तक पहुंचाने के लिए जागरूक करेंगे। इस बार गर्भवती महिलाओं के लिए बूथ पर विशेष व्यवस्था रहेगी। उन्हें पहले ही मतदान करने का अधिकार होगा। उन्हें कतार में खड़ा होकर इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। दिव्यांग एवं बुजुर्ग लोगों को भी विशेष व्यवस्था दी जाएगी। बूथों पर किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी की गई है। पेयजल एवं दवा की भी उपलब्धता रहेगी।

यह भी पढ़े : शिवेश ने कहा- PM मोदी के विकास कार्यों पर होगी मेरी जीत 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

फुटबॉल फीवर को फैशन में लाया Yousta, लॉन्च किया FIFA कलेक्शन

• जर्सी, ग्राफिक टी-शर्ट, को-ऑर्ड सेट्स और स्पोर्ट्स-इंस्पायर्ड डेनिम शामिल • Gen Z के बीच स्पोर्ट्स-इंस्पायर्ड स्ट्रीटवियर की बढ़ रही है लोकप्रियता • Mickey & Minnie,...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने PMCH अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, नहीं...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अभी थोड़ी देर पहले पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) का औचक निरीक्षण किया।...

दाखिल-खारिज में रिश्वत लेना पड़ा महंगा, भोजपुर का राजस्व कर्मचारी निगरानी...

आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड में रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ...