Advertisment

शिवेश ने कहा- PM मोदी के विकास कार्यों पर होगी मेरी जीत 

कैमूर : सासाराम संसदीय सीट से भाजपा के नए प्रत्याशी शिवेश राम को भाजपा ने मौका देकर सासाराम संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा का विषय बना दिया है। बता दें कि लगातार दो भाजपा से सांसद रहे छेदी पासवान ने इस बार अपने पुराने नेता और सासाराम से तीन बार सांसद व मंत्री रहे मुनि लाल राम के पुत्र शिवेश राम को मौका दे कर बड़ी दाव खेली है।

वहीं लगातार दो बार सांसद रहे भाजपा के छेदी पासवान कांग्रेस से चुनाव लड़ने के तैयारी में जुटे हुए है। अभी कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकारी घोषणा नहीं हुई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि छेदी पासवान का भाजपा से सीट कटने के बाद दूसरे पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। बात प्रत्याशी की जाए तो भाजपा के नए प्रत्याशी जनता के लिए नए है अगर छेदी पासवान को कांग्रेस सीट देती है तो चुनाव कांटे की होगी। क्योंकि छेदी पासवान 10 साल का कार्य विकास की बात कर वोट जनता से मांगेंगे। वहीं भाजपा के प्रत्याशी पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर वोट मागेंगे।

भाजपा प्रत्याशी को कैमूर में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सासाराम संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम मोहनिया पहुंचे जहां प्रत्याशियों ने स्वागत किया। उसके बाद भभुआ पहुंचे जहां कार्यकर्ता के साथ बैठक कर माता मुंडेश्वरी के दरबार में हाजरी लगाई। उसके बाद चैनपुर के हरसुब्रह्म स्थान में माथा टेका। वहीं शिवेश राम ने बताया कि सासाराम संसदीय क्षेत्र से मेरे पिता भी भाजपा से तीन बार सांसद रह चुके हैं। आज भाजपा ने सासाराम संसदीय क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया है। मेरे पहला काम दलित पिछड़ा वंचितों के विकास का वादा करता हूं। साथ ही नरेंद मोदी के कार्यकाल में हुए विकास को लेकर जनता के बीच जाऊंगा। घर-घर उज्वजा योजना हो या खाद्य योजना हो या किसानों के प्रोत्साहन राशि के बारे में बताऊंगा।

सासाराम संसदीय सीट से छेदी पासवान का सीट कटने से जनता में नाराजगी दिखी। भगवानपुर के पूर्व मुखिया निर्मल सिंह यादव ने बताया कि भाजपा छेदी पासवान का सीट काटकर ठीक नहीं किया। छेदी पासवान जिस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे उनके साथ हमलोग हैं। भाजपा उसे सीट दिया जो अपने पिता मुनि लाल जब सांसद थे तो उनके योजना के पैसे लेकर फरार हो गए थे। छेदी पासवान फुटबॉल खिलाड़ी है, उनके साथ जिले भर के खिलाड़ी साथ है।

यह भी पढ़े : ‘मुसलमानों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Chumba PCC Road Construction: मुखिया की पहल रंग लाई, उपायुक्त के...

Chumba PCC Road Construction: मांडू प्रखंड के ग्राम पंचायत मंझला चुम्बा में उच्च विद्यालय चुम्बा से सरना स्थल तक PCC पथ निर्माण को लेकर प्रक्रिया...

BSL Coal Dust Injection System: बोकारो स्टील प्लांट ने रचा नया...

BSL Coal Dust Injection System: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने तकनीकी दक्षता और स्वदेशी इंजीनियरिंग क्षमता का प्रदर्शन करते हुए कोल डस्ट इंजेक्शन (CDI)...

Dumri Panchayat Organic Fertilizer: पश्चिम चंपारण की डुमरी पंचायत बनी मिसाल,...

Dumri Panchayat Organic Fertilizer: पश्चिमी चंपारण ज़िले की डुमरी ग्राम पंचायत ने ठोस और तरल कचरा प्रबंधन पहल के ज़रिए आत्मनिर्भरता का एक बेहतरीन...