जहानाबाद में इलाज के दौरान कैदी की मौत

जहानाबाद : जहानाबाद में इलाज दौरान एक कैदी की मौत हो गई है। बताया जाता है कि काको थाना के सुलमानपुर गांव निवासी रंजीत दास कई सालों से अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जहानाबाद मंडल कारा में बंद थे और उसकी तबीयत कल अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजन का कहना है कि पत्नी की हत्या के आरोप में रंजीत दास दो वर्षों से जेल में बंद था लेकिन कई दिनों से इसका तबीयत खराब था। जिसकी सूचना हम लोगों को नहीं दी गई। अचानक जब मौत हुई तो हम लोगों की सूचना दी गई है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस घटना की सूचना जिला प्रशासन को दिया गया है। जिला प्रशासन अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। घोसी के विधायक रामबली यादव जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

इलाज के दौरान कैदी की मौत – 

उसका कहना है कि कुछ दिन पूर्व रंजीत दास की पत्नी आत्महत्या कर लिया था। इस सिलसिले में इसके ससुराल वाले इस पर कांड संख्या-47 और 22 दर्ज किया गया था। इसी कांड में पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन जेल में जाकर वह बीमार हो गया। जेल प्रशासन द्वारा सही ढंग से इसका इलाज नहीं कराया गया जिसके कारण इसकी मौत हो गई। उसने जिला प्रशासन से जांच करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा लगातार लापरवाही वरती जा रही ।है कुछ दिन पूर्व भी एक कैदी की मौत हुई थी लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई तरह की कार्रवाई नहीं किया गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। इलाज के दौरान कैदी की मौत इलाज के दौरान कैदी की मौत

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : जहानाबाद पुलिस ने खोए हुए 34 मोबाइल लोगों को किया वापस

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...

Giridih Elephant Attack: करमा अखाड़ा जा रहे दंपती पर हाथी का...

Giridih Elephant Attack, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का...