AURANGABAD जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

औरंगाबाद: औरंगाबाद जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा रजिस्ट्रेशन विंडो, विभिन्न ओपीडी क्लिनिक, पीएसए प्लांट, लैबोरेट्री, फिजियोथैरेपी क्लिनिक, आंख जांच, प्रसव वार्ड, पुरुष एवं महिला सामान्य चिकित्सा वार्ड इत्यादि का सघन निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने रोगियों एवं उनके परिजनों से आवश्यक व्यवस्था के बारे में जानकारी ली, भर्ती मरीजों का हालचाल भी लिया।

गर्मी एवं लू के मद्देनजर रजिस्ट्रेशन विंडो के पास शेड को विस्तार करने का भी आदेश दिया है। महिला ओपीडी में एकमात्र चिकित्सक डॉ रश्मि सिंह कार्यरत देखी गयीं। इस क्रम में उपाधीक्षक को निर्देश दिया गया कि अस्पताल में उपलब्ध चारों महिला चिकित्सकों को रोस्टर के अनुसार ओपीडी में कार्य निर्धारित करने का आदेश दिया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा बताया गया कि गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में वातनुकूलित वार्ड की व्यवस्था की गई है।

लू से बचाव हेतु प्रोटोकॉल के अनुसार दवाइयां एवं अन्य साधनों की व्यवस्था की गई है। आकस्मिक स्थिति के लिए सभी एंबुलेंस को तैनात रखा गया है। जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन के निर्देशानुसार सभी अस्पतालों को हाई एलर्ट कर दिया गया है।

AURANGABAD से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- हम बिहारी, डरने वाले नहीं, एक बिहारी सब पर भारी : MUKESH SAHANI

AURANGABAD AURANGABAD AURANGABAD

AURANGABAD

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...

Bihar Bank Ranking: 100 अंकों के मापन सूचकांक में IDFC फर्स्ट...

 बिहार में 100 अंकों के मापन सूचकांक से बैंकों की रैंकिंग तय हुई। IDFC फर्स्ट बैंक 74 अंकों के साथ टॉप पर रहा, जबकि...

WhatsApp SIM Binding Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है...

 WhatsApp और Telegram के लिए SIM Binding Rule लागू करने की तैयारी है। 31 दिसंबर 2026 तक तकनीकी बदलाव और 1 जनवरी 2027 से...