PALAMU में जनसभा को संबेधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा – मुझे सीएम और पीएम बनकर सेवा करते हुए 25 साल हो गए. 25 साल में मोदी पर 1 भी घोटाल का आरोप नहीं लगा. मेरे लिए तो मेरी मां बहने बैठी है. उनकी दुआ उनका आशीर्वाद काफी है .मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है. जेएमएम कांग्रेस ने अपने दम पर अपार संपत्ति जमा की है. मेरे पास अपनी साइकिल नहीं है. घर भी नहीं है. मेरे वारिश तो आप सब हैं. मेरी इच्छा है आपको आपके बच्चों को विकसित भारत देकर के जाऊं.
आपका अच्छा जीवन हो. आपको वो सब न देखना पड़े जो मैनें कभी देखा है.मैं गरीबी का जीवन जी कर आया हूं. सभी योजना की प्रेरणा मेरे जीवन अनुभव हैं.कांग्रेस वाले मोदी के आंसू में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं. मोदी सरकार में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं. कांग्रेस सरकार में अफसर पलामू जिला में आने से डरते थे मैनें देश के सबसे अच्छे अफसरों को पलामू में लगाया. और आप अंतर साफ देख सकते हैं.



















