Lok Sabha Election: कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली

Lok Sabha Election: बड़ी खबर सियासत से आ रही है। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के प्रेदश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद अब अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। उनके साथ चार और कांग्रेस के नेता बीजेपी में शामिल हो गये हैं।

Lok Sabha Election: अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल

बता दें कि कुछ दिन पहले अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रेदश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उस दौरान उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के खिलाफ खुलकर नाराजगी व्यक्त की थी। साथ ही कांग्रेस से उदित राज और कन्हैया कुमार को टिकट मिलने से वे खफा थे। वे लागातार इन नेताओं का विरोध कर रहे थे। हालांकि उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनसे बाचचीत करने के लिए केसी वेणुगोपाल को कहा था। लेकिन बात नहीं बनी और अब अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल हो गये हैं।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल और दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को हो गयी है। इसके अलावा तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Cesto mart add 3 22Scope News

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...