बिहार पंचायत चुनाव : मतदाताओं में उत्साह, जानिए तीसरे चरण में कितने उम्मीदवार हैं मैदान में

पटना : बिहार में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण से चल रहा है. तिसरे चरण में 35 जिलों के 50 प्रखंडों में वोट डाले जा रहे हैं. मतदान शाम पांच बजे तक होगा. बता दें कि तीसरे चरण में 30,38,427 पुरुष मतदाता, 27,59,756 महिला मतदाता सहित कुल 57,98,379 मतदाता हैं. कुल 23,128 सीटों में पंचायत सदस्य के 10240, पंच के 10,240, मुखिया के 753, पंचायत समिति सदस्य के 1034, सरपंच के 753 व जिला परिषद सदस्य के 108 सीटों के लिए प्रत्याशी अपना किस्मत अजमा रहे हैं. कुल 81,616 उम्मीदवार मैदान में हैं.

कटिहार में मतदाताओं ने विकास को बनाया मुद्दा

katihar 1 22Scope News

कटिहार : कटिहार में 23 पंचायतों में चुनाव हो रहा है. 316 बूथ पर 1 लाख 78 हज़ार 450 मतदाता 2324 अलग-अलग पद के लिए प्रत्याशियों का चयन करेंगे. कोढ़ा प्रखंड का यह इलाका उन्नत केला खेती के लिए खास चर्चा में रहा है. वैसे पंचायत स्तर पर जो विकास होना चाहिए था वह नहीं होने पर एनएच31 से जुड़े इस इलाके में लोग विकास को ही मुख्य मुद्दा बता रहे हैं. कोढ़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संदलपुर से पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओ ने विकास को ही मुख्य मुद्दा बताया है.

पतरघट प्रखंड सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Saharsa 22Scope News

सहरसा : बिहार के सहरसा जिला अन्तर्गत पतरघट प्रखंड के 11 पंचायत में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. प्रखंड अन्तर्गत कुल 175 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 95 हजार मतदाता अपना वोट डालेंगे. जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

236 पदों के लिए 994 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में

Begusarai 1 22Scope News

बेगूसराय : जिले के दो प्रखंड बीरपुर और डंडारी प्रखंड में तीसरे चरण का मतदान जारी है. बीरपुर प्रखंड के 8 पंचायत और डंडारी प्रखंड के 8 पंचायत में मतदान हो रहा है. वीरपुर प्रखंड के आठ पंचायत में 8 मुखिया, 8 सरपंच, 11 पंचायत समिति सदस्य, 1 जिला परिषद सदस्य, 113 वार्ड सदस्य और 113 वार्ड पंच के लिए मतदान हो रहा है.

डंडारी में 8 मुखिया, 8 सरपंच, 9 पंचायत समिति सदस्य, 1 जिला परिषद सदस्य, 93 वार्ड सदस्य, 93 पंच के लिए चुनाव हो रहा है. वीरपुर प्रखंड में 119 मतदान केंद्र पर 68504 मतदाता जबकि डंडारी प्रखंड में 99 मतदान केंद्र पर 55337 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. हर पंचायत को दो सेक्टर में बांटा गया है जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वीरपुर प्रखंड के 236 पदों के लिए 994 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनके भाग का फैसला मतदाता कर रहे हैं.

जहानाबाद में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

Jahanabad 22Scope News
जहानाबाद : तीसरे चरण के चुनाव में जिले के रतनी प्रखण्ड के 14 पंचायत में वोटिंग हो रही है. सुबह से ही मतदाता कतार में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है.

मुंगेर एसपी ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा

Munger 22Scope News

मुंगेर : तीसरे चरण में हो रहे पंचायत चुनाव के सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते मुंगेर एसपी जग्गुनाथ रेड्डी उर्फ जलारेड्डी ने कहा कि शांतिपूर्ण से मतदान हो रहा है. एसपी ने सभी बूथों पर जाकर सुरक्षा का जायजा लेते हुए कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए 750 पुलिस जवानों एवं पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है.

महिला मतदाताओं में उत्साह, 2684 प्रत्याशियों का होगा भाग्य का फैसला

Darbhanga 22Scope News

दरभंगा : पंचायत चुनाव को लेकर होने वाले तीसरे चरण के मतदान में जिले के बहेड़ी प्रखंड में मतदान चल रहा है. चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं. सभी मतदान केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा सके.

गांव की नई सरकार को चुनने के लिए सभी उम्र के वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान में महिला मतदाता अपने घर से निकलकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं. ताकि उनका पंचायत में अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जा सके. गौरतलब है कि बहेड़ी प्रखंड के 25 पंचायतों में मुखिया के 25 पदों के लिए कुल 262 प्रत्याशी, पंचायत समिति के 33 पदों के लिए 237, सरपंच के 25 पदों के लिए 137 तथा वार्ड सदस्य के लिए 1440 व पंच के कुल 1454 पदों को लेकर कुल 2684 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला 1 लाख 98 हजार 961 मतदाता करेंगे. इनमें 1 लाख 05 हजार 104 महिला व 93 हजार 853 पुरुष मतदाता शामिल हैं.

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Motihari 22Scope News

मोतिहारी : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. जबकि पूर्वी चंपारण जिला में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. जिले के घोड़ासहन और तुरकौलिया प्रखंड के 28 पंचायतों में शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा. मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है.

जिला के घोड़ासहन और तुरकौलिया प्रखंड में हो रहे मतदान को स्वच्छ और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. जबकि 10 जोनल और 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति हुई है. वहीं 210 पीसीसीपी की तैनाती हुई है. सभी बूथ के 200 मीटर के परिधि में धारा 144 लागू कर दिया गया है. चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

UP Polling 6th Phase : छठे चरण में 57 सीटों पर वोटिंग जारी, सीएम योगी ने डाला वोट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!