सहरसा में NDA प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व डिप्टी सीएम ने किया रोड शो

सहरसा: सहरसा में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मधेपुरा लोकसभा के जदयू के उम्मीदवार दिनेशचंद्र यादव के पक्ष में रोड शो किया। रोड शो में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सहरसा के वर्तमान भाजपा विधायक डॉक्टर आलोक रंजन, सोनवर्षा के जदयू विधायक रत्नेश सादा, महिषी के जदयू के विधायक गुंजेश्वर साहा, जदयू के प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव मौजूद थे।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत के मतदाताओं को स्पस्ट रूप से तय करना होगा कि देश के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विगत 10 वर्षो में अपने कुशल नेतृत्व में देश को इतनी ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया। विपक्ष के पास कोई प्रधानमंत्री का चेहरा भी नही है। भारत के मतदाताओं को तय करना है कि वे विकास की ओर जायेंगे या विनाश की ओर। उन्होंने विगत 10 वर्षो में भारत के विकास के लिए जिन योजनाओं को लागू किया है आम मतदाताओं ने उसे महसूस किया है।

इससे पूर्व में योजनाएं ठीक से लाभान्वित तक नहीं पहुंचती थी। हमारे वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कोशी के विकास के लिए जिन्होंने हमेशा संघर्ष किया। दिनेश चंद्र यादव जी के पक्ष में पूरे मधेपुरा लोकसभा में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल है। आज हमारे सभी सहयोगी दल एक साथ मिलकर कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को कैसे नेतृत्वा मिल इसके लिए हम सब लगे हुए है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- महाबोधि मंदिर में चोरी का मामला, जांच के बाद बीटीएमसी ने कहा, ‘दान में दिया गया पैसा भिक्षु का ही होता है…’

NDA NDA NDA

NDA

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...