Advertisment

‘आलमगीर आलम के नौकर के घर से मिले नोटों का जवाब देगी विपक्ष’

पटना : कांग्रेस कोटे से झारखंड सरकार के वरिष्ठ मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी करने पहुंची तो वहां से 20 से 30 करोड़ रुपए मिले। इस पर बिहार में खूब सियासत हो रही है। जदयू बाद बीजेपी विपक्ष पर हमलावर हो गई है। बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विपक्ष से सवाल किया है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि झारखंड में मंत्री आलमगीर आलम के पीए के नौकर के घर से ईडी की टीम ने छापेमारी कर 25 करोड़ रुपए से अधिक बरामदगी की है। सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लोग भ्रष्टाचारी लोग हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार हो चाहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन का परिवार यह लोग भ्रष्ट में डूबे लोग हैं। जब कार्रवाई होगी तो दर्द होगा ही।

यह भी पढ़े : मंत्री के PA के नौकर के घर से मिले करोड़ों, संजय ने कहा- चुनाव का दुरुपयोग कर रहा है विपक्ष

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

निकलेगी 30 फीट का लंबी कांवड़ यात्रा, डेढ़ क्विंटल से भी...

गयाजी : सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त तरह-तरह की कांवर यात्रा निकालते हैं। कोई दो फीट की कांवर लेकर बाबा...

Ramgarh Mahavidyalaya News: रामगढ़ महाविद्यालय में क्या बदलने वाला है? सांसद...

Ramgarh Mahavidyalaya News: जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक, रामगढ़ कॉलेज में छात्रों के कल्याण और संस्थान के समग्र विकास को लेकर एक...

सरकार व जीविका दीदियों का नया पहल, 24 घंटे सेंधा नमक...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में इस बार सुल्तानगंज पहुंचे कांवड़िया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और बिहार सरकार ने नई...