सिलेंडर फटने से लगी आग, 7 दुकानें जलकर खाक

बेगूसराय : जिले के प्रसिद्ध बाबा हरिगिरी धाम परिसर में एक मिठाई दुकान में सिलेंडर फटने से आग लग गयी. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते-देखते आस पास के अन्य मिठाई, किराना समेत 7 दुकानों को जलकर राख हो गया. घटना की सूचना पर आसपास के दर्जनों दुकानदारों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाया नहीं जा सका बाद में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस अगलगी की घटना में बीस लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है. हालांकि घटना के बाद लोगों में कुछ आक्रोश भी था कि घटना की सूचना के बावजूद दमकल घटनास्थल पर लेट से पहुंचा. घटना की सूचना पर एसडीओ ओम प्रकाश गुप्ता, डीएसपी चंदन कुमार और गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है.

रिपोर्ट : सुमित

नागा बाबा खटाल में आज बंद रहेंगी सब्जी की दुकानें, नगर निगम पर लगाया धांधली का आरोप

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...