Advertisement
Advertisement

Muzaffarpur: सिलेंडर विस्फोट से 18 घर जलकर राख, 20 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान

एक-एक कर कई सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा थाना क्षेत्र के चौसीमा में सिलेंडर विस्फोट होने से भीषण आग लग गयी.

इसमें 18 घर जलकर राख हो गए. इस घटना में करीब 20 लाख रुपए की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि एक-एक कर 10 सिलेंडर विस्फोट होने से पूरा इलाका दहल उठा.

अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल मच गया और

लोग अपने सामान और मवेशी की सुरक्षा में जुट गए.

लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग सामान निकालने में असफल रहे,

और कुछ लोगों ने पानी से आग से बुझाने का प्रयास किया.

Muzaffarpur fire2 22Scope News

लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की वाहन मौके पर पहुंची

और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है.

हालांकि तब तक 2-3 लाख रुपये कैश, जेवरात, कपड़े, अनाज, बर्तन समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे. बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान लगी आग से यह हादसा हुआ है.

गैस खुला छोड़ने के कारण लगी आग

मामले में पूर्व मुखिया मुनचुन ठाकुर ने बताया कि एक महिला अपने घर में गैस पर खाना बना रही थी. इसी दौरान वह गैस खुला छोड़कर पानी लेने के लिए बाहर चली गयी. इसके बाद सिलेंडर में आग लग गयी. जब वह किचेन में गयी तो सिलेंडर में ही आग लगा देख शोर मचाती हुई बाहर भागी. शोर सुनकर आसपास से काफी लोग जुट गए. जब तक लोग सिलेंडर में लगे आग को बुझाते तबतक एक जोरदार विस्फोट हुआ. इसके बाद पूरे घर में आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते 18 घर जलकर राख हो गए.

घटना के बाद गांव में मचा कोहराम

सूचना पर सकरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. वहीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया गया. घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है. सभी पीड़ित मजदूरी करने वाले परिवार हैं. अब उनके पास न खाने के लिए अनाज है न पहनने के लिए कपड़ा और न रहने के लिए छत है. इसके साथ ही मौके पर पहुंची हुई अग्निशमन विभाग के फायर मैन ने बताया की आग पर काबू पाया गया है.

रिपोर्ट : विशाल कुमार

बिहार के इस जगह पर लगातार हो रहा बम विस्फोट ….

Commercial Advertisment

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी, बुद्धेश्वर भगत...

 झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर गंभीर आरोप, अब...

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...