RK SINGH मंगलवार को दाखिल करेंगे अपना नामांकन

RK SINGH

आरा: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आरा लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय मे मंगलवार को राजग प्रत्याशी आर के सिंह के नामांकन की जानकारी के लिए एनडीए घटक दल के जिलाध्यक्षों ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जानकारी दी कि मंगलवार 7 मई को राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह का नामांकन होगा। नामांकन सह आशीर्वाद जनसभा का आयोजन रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम मे किया जायेगा। जनसभा मे एनडीए गठबंधन के घटक दलों के सभी शीर्ष नेतृत्व शामिल होंगे।

उन्होने बताया कि नामांकन सभा मे उपमुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, हम संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान, रालोमो राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विधानपार्षद जीवन कुमार, पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, अनिल शर्मा, पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव, सुनील पांडेय, मुनी देवी, हुलास पांडेय, संजय टाईगर, सिद्धार्थ शंभु, संतोष पाठक सहित अन्य गणमान्य नेता शामिल होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारी वर्ग से आह्वान करते हुए कहा कि व्यापारी झांसे मे न आएं। याद किजिए जब व्यापारी वर्ग पर अत्याचार हो रहा था, बिहार में अपहरण उद्योग चालू किया गया था। चारो तरफ भय और असुरक्षा का माहौल था लेकिन बिहार मे नीतीश कुमार और सुशील मोदी की सरकार ने अमन-चैन की सरकार बना कर व्यापारी वर्ग सहित सभी को सुरक्षित किया। माले प्रत्याशी व्यापारी वर्ग से आते है, इसलिए उनके द्वारा व्यापारी वर्ग को झांसा दिया जा रहा है, लेकिन भोजपुर की जनता एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह के साथ मजबूती से है और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर.है।

जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मंगलवार को राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह मां आरण्य देवी का पूजन और दर्शन कर जनता के साथ नामांकन सभा स्थल स्टेडियम मे पहुंचेंगे। जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर फिर नामांकन के लिए निकलेंगे। उन्होने कहा कि देश मे नरेन्द्र मोदी और बिहार मे नीतीश कुमार की सरकार मे देश और बिहार दोनो तेजी से विकास कर रहा है। आज जीडीपी ग्रोथ तेजी से बढ रहा है।

विकास की गति को रोकने की साजिश महागठबंधन द्वारा किया जा रहा है, लेकिन जनता विकास के साथ है और एनडीए का साथ मजबूती से देगी। जनता सब देख रही है और समझ रही है। आज की जनता जागरूक है। महागठबंधन के प्रत्याशी को भोजपुर जिला ने झेला है और उस नब्बे के दशक के समय को वापस लाना नही चाहती है। माले प्रत्याशी को अपना हिसाब जनता बताना चाहिए कि उन्होने तरारी विधानसभा के लिए क्या किया है।

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- नवादा में आपसी रंजिश में FIRING, एक घायल

RK SINGH RK SINGH RK SINGH

RK SINGH

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...