Commercial Advertisment

सुपौल में प्रजाइडिंग ऑफिसर की हार्ट अटैक से मौत

सुपौल : सुपौल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सरायगढ़ में लोकसभा चुनाव कार्य में लगे एक प्रजाइडिंग ओफिसर शैलेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है, मृतक पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर का रहने वाला था।

आपको बता दें कि शैलेंद्र कुमार की ड्यूटी सरायगढ़ के चांदपीपर स्थित मतदान केंद्र संख्या-157 पर लगाई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, मतदान शुरू होने से पहले सुबह उनकी तबियत खराब होने के बाद सरायगढ़ सीएचसी में उसे भर्ती कराया गया जहां शैलेंद्र कुमार की मौत हो गई। जिसके बाद शैलेंद्र कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। डीडीसी सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी सरायगढ़ के बीडीओ से मिली है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़े : सुपौल में शांतिपूर्ण मतदान शुरू, निष्पक्ष मतदान को लेकर जिला प्रसाशन मुस्तैद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...