कोल्ड ड्रिंक के नाम पर शराब की बिक्री, उत्पाद विभाग ने तस्कर को किया गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर लगातार शराब की ना सिर्फ तस्करी कर रहे हैं, बल्कि चोरी-छुपे बेच भी रहे हैं. बेगूसराय में कोल्ड ड्रिंक्स दुकान की आड़ में शराब बेचने का खुलासा उत्पाद विभाग की टीम ने किया. वहीं कार्रवाई करते हुए शराब के साथ शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है.

दरअसल उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के अशोकनगर पोखरिया वार्ड नंबर 37 में एक कोल ड्रिंक्स की आड़ में दुकान में शराब की बिक्री हो रही है. सूचना पर एक्साइज विभाग की टीम ने दुकान और दूकान के पीछे उसके घर पर छापेमारी की. जहां से 77 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने शराब कारोबारी विशाल कुमार उर्फ अजय कुमार पासवान को गिरफ्तार किया.

रिपोर्ट : सुमित

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!