Commercial Advertisment

500 से अधिक कार्टून विदेशी शराब जप्त

पटनाः बिहार में शराबबन्दी है, लेकिन आये दिन शराब और शराब भरे ट्रक की बरामदगी भी आम है। ताजा मामला बेगूसराय का है। गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारने करने गयी नगर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भूसे की आड़ में छुपा कर लायी गयी सैकड़ों क़ॉटून विदेशी शराब को जप्त किया है। दो कारोबारियों की भी गिरफ्तारी हुई है। अब तक ट्रक को खाली नहीं किया जा सका है, इसलिए शराब के कार्टून का सही आंकड़ा पुलिस नहीं बता रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि तकरीबन 500 से अधिक कार्टून विदेशी शराब को जप्त किया गया है। ट्रक का निबंधन नागालैंड की है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। वहीं दूसरी धटना औरंगाबाद जिले की है। उत्पाद विभाग की छापेमारी में 365 पेटी विदेशी शराब जब्त किया गया है। सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव को देखते हुए शराब के अबैध करोबार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। आज गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि शराब के एक बड़ी खेप औरंगाबाद जिला से होते हुए पटना की तरफ जानेवाली है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भरथौली सरीफ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बंगाल नम्बर ट्रक को रोका गया और जब उसकी जांच पड़ताल की गई तो 365 पेटी विदेशी शराब पाया गया। गाड़ी तथा शराब को जब्त कर लिया गया है। ड्राइबर की भी गिरफ्तारी हुई है।

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...