अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

नवादा : नवादा मेस्कोर थाने की पुलिस ने हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी कट्टा, दो नाली बंदूक और 20 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। नवादा एसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आठ मई को मेसकौर थाना द्वारा वांछित अभियुक्त के विरुद्ध छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सातन बीघा में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक नवादा को संज्ञान में दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा एक एसआईटी का गठन किया गया। उक्त सूचना के आलोक में गठित एसआईटी के द्वारा सातन बिगहा स्थित मोहम्मद महताब खान पिता स्वर्गीय बहादुर खान ग्राम सातन बीघा थाना मेंसकौर जिला नवादा के घर छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम में मो. महताब के घर से एक अवैध दो नाली बंदूक, एक देसी कट्टा और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुआ जिसे विधिवत जब्त कर मोहम्मद महताब खान को गिरफ्तार किया गया। इस घटना के संबंध में मेसकौर थाना कांड संख्या 09/24 दिनांक 08/05/2024 धारा 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।

बरामद सामानों की विवरणी

1. देसी कट्टा 01

2. दो नाली बंदूक 01

3. दो नाली बंदूक का जिंदा कारतूस 20

यह भी पढ़े : ऋण के नाम पर नवादा पुलिस ने 6 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...