DEPUTY CM SAMRAT CHAUDHARY ने कहा, एनडीए की सरकार में बिजली बिल होगा जीरो

पटना: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के नामांकन के बाद श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित आशीर्वाद सभा में एनडीए के नेताओं ने विपक्ष पर जम कर हमला किया। इस दौरान बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देश में तीसरी बार एनडीए सरकार बनने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री होने के नाते मैं यह आश्वासन देता हूं कि 2024 में हमारी सरकार बनेगी तो देश के गरीबों का बिजली बिल जीरो होगा। बिहार के तीन माफियाओं को उन्होंने सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा कि हम बिहार के तीन तरह के माफियाओं से तंग आ चुके हैं। बालू, शराब या जमीन माफियाओं को चिह्नित किया हूं या तो वे जेल जायेंगे या फिर बिहार के बाहर। भाजपा में किसी भी माफिया को प्रवेश नहीं मिलेगा।

दानापुर और पाटलिपुत्र के सभी लोगों को मैं पहचानता हूं। रामकृपाल यादव को जीत दिला कर लालू प्रसाद के सपनों को समाप्त करना है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने की भी चर्चा की और कहा कि यह मोदी की गारंटी थी जिसकी वजह से यह हो पाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग देश के विकास की नहीं अपने बच्चे के विकास की बात करते हैं। ममता से लेकर लालू जी तक सभी खुद प्रधानमंत्री बनना चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा यह प्रधानमंत्री मोदी का श्रेष्ठ भारत का सपना ही है जिसकी वजह से आज देश वैश्विक शक्तियों में 12 नंबर से 5 नंबर पर आया। पहले लोग देश को सोने की चिड़ियां कहते थे लेकिन पीएम ने कहा कि अब देश सोने का शेर बनाएगा और मेक इन इंडिया के तहत आज सबकुछ देश में ही बन रहा है। आज लालू जी आरक्षण की बात करते हैं लेकिन उनके सरकार में आरक्षण नहीं मिला लेकिन जब 2005 में बिहार में नीतीश कुमार और सुशील मोदी के नेतृत्व में सरकार बना तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

काराकाट लोकसभा सीट पर VOTING को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक

DEPUTY CM SAMRAT CHAUDHARY DEPUTY CM SAMRAT CHAUDHARY DEPUTY CM SAMRAT CHAUDHARY

DEPUTY CM SAMRAT CHAUDHARY

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...