काराकाट लोकसभा सीट पर VOTING को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की बैठक

VOTING

औरंगाबाद: काराकाट संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश को कार्यान्वित करने के उद्देश्य से काराकाट के व्यय प्रेक्षक विनय जोशी की अध्यक्षता में औरंगाबाद समाहरणालय सभा कक्ष में एक बैठक आहूत की गई। बैठक में काराकाट संसदीय क्षेत्र के गोह ओबरा और नबीनगर विधनसभा क्षेत्रों में सफल चुनाव की तैयारी हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं राज्य कर संयुक्त आयुक्त रवि रंजन आलोक ने बैठक में उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया। व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन में की जाने वाली व्यय से संबंधित दिशा निर्देश की जानकारी दी।

बैठक को संबोधित करते हुए व्यय प्रेक्षक ने बिंदूवार व्यय से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के बारे में बताया। व्यय प्रेक्षक ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी औरंगाबाद के द्वारा प्रति नियुक्त एसएसटी एवं एफएस को अपना कार्य भारत निर्वाचन आयोग के कंपोडियम के आलोक में करने हेतु निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित एईओ और अकाउंटिंग टीम को भी नियमावली से अवगत कराते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित कार्य करने का निर्देश दिया गया। वीएसटी टीम को सम्बन्धित कोषांग से सभा जुलूस संबंधी पत्र निर्गत होने के उपरांत नियमानुसार वीडियोग्राफी के माध्यम से कवर करने का निर्देश दिया गया।

वाहन जांच के क्रम में सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेवारी निर्वहन करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अंतर्गत बताया गया कि संबंधित पदाधिकारी संसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए नियमावली के आलोक में वाहन जांच कर अग्रतर कार्रवाई करेंगे।

बैठक में निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग के वरीय पदाधिकारी तथा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण, गुंजन कुमार राज्य कर सहायक आयुक्त, संतोष कुमार राज्य कर आयुक्त, अनामिका कुमारी राज्य कर सहायक आयुक्त, अंचल अधिकारी नबीनगर निकहट प्रवीण, प्रतिनियुक्ति सभी एईओ, एटी, वीएसटी, एफएस के अतिरिक्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बारून आशा कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नबीनगर शमीमा परवीन, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गोह ओनम कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका औरंगाबाद सदर निवेदिता पांडे, लायची कुमारी मीनाक्षी कुमारी, पीकेश कुमार, डॉ निरंजय कुमार, गांधीजी, चंदन कुमार मो तबरेज आलम कुमार एवं सभी लेखा दल के सदस्य उपस्थित थे।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BANKA में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटा 80 हजार रूपये

VOTING VOTING VOTING

VOTING

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...

Patna Nagar Nigam Notice: आवासीय मकानों में कारोबार पर जारी नोटिस...

Patna Nagar Nigam Notice: पटना नगर निगम की ओर से आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के मामले में मुख्यमंत्री...

Hunterganj Ganja Smuggling News: चतरा में गांजा-शराब का बड़ा खेल! कार...

Hunterganj Ganja Smuggling News: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चतरा एसपी...