पटना साहिब सीट से आज रविशंकर करेंगे नॉमिनेशन

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच नामांकन का दौर जारी है। सातवें चरण के चुनाव के लिए नॉमिनेशन किया जा रहा है। बता दें कि सातवें चरण का चुनाव एक जून को होना है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद व पटना साहिब संसदीय सीट से एनडीए के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद आज यानी 10 मई को नामांकन करेंगे। सुबह 10 बजे अपने आवास से नामांकन के लिए रवाना होंगे। 11 बजे बीरचंद पटेल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में नामांकन सह सभा का संबोधित करेंगे।

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के नामांकन में एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। कल यानी नौ मई बीजेपी के सांसद और पाटलिपुत्र संसदीय सीट से से एनडीए के उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने भी नॉमिनेशन किया था। वहीं काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह ने कल नामांकन किया। जानकारी के मुताबिक, पटना साहिब सीट से एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के सामने कांग्रेस से महागठबंधन के उम्मीदवार अंशुल अविजित मैदान में हैं।

यह भी पढ़े : रामकृपाल ने किया नामांकन, कहा- टक्कर में कोई नहीं

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...