मधेपुरा : चौसा प्रखंड में चिरौरी मोड़ के पास गड्ढे में बस पलटने से एक की मौत हो गयी जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गये हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया गया. आपको बता दें कि मधेपुरा जिले के चौसा से फुलौत जा रही बस चौसा के चिरोरी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
दरअसल फुलौत से चौसा आ रहे बाइक सवार को बचाने के दौरान बस दुर्घटना ग्रस्त होकर पानी से भरे गढ्ढे में जा गिरी, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये जबकि इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि घायल सभी यात्रियों का इलाज चौसा पीएचसी में चल रहा है, सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. फ़िलहाल मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुयी है. बस को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
रिपोर्ट : राजीव रंजन

















