AURANGABAD में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, तीन आईईडी बरामद

औरंगाबाद: औरंगाबाद में नक्सलियों के बड़े मंसूबे पर बिहार पुलिस और सीआरपीएफ ने पानी फेर दिया। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की आईईडी ब्लास्ट की साजिश को नाकाम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुखिया के जंगली इलाकों में लंगूराही पहाड़ी से सुरक्षाबलों ने तीन शक्तिशाली आईईडी बम बरामद किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो बरामद विस्फोटक बहुत ही शक्तिशाली है और अत्यंत घातक भी है।

तीनों विस्फोटक का वजन करीब तीन किलों है। मौके पर पहुंच कर बम निरोधक दस्ता ने उसे डिफ्यूज कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में अशांति और दहशत फ़ैलाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने आईईडी बम प्लांट किया था। जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान आईईडी बम बरामद की गई है। सभी बमों को डिफ्यूज कर दिया गया है। अभी नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- HUSBAND 3 वर्षों से काट रहा हत्या की सजा, महिला को पुलिस ने बरामद किया जिंदा

AURANGABAD AURANGABAD AURANGABAD

AURANGABAD

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Pakur Vehicle Checking Campaign: स्थापना दिवस पर पाकुड़ में चला विशेष...

Pakur Vehicle Checking Campaign, पाकुड़: झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिला परिवहन कार्यालय की ओर से पाकुड़ शहर में सघन वाहन...

Ve Din Ve Log Book Launch: पिता के संघर्ष से लेकर...

Ve Din Ve Log Book Launch, पटना: ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को रांची के कांके...

Patna Om Vihar Restaurant Raid: एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबित, तीन दिन बंद...

Patna Om Vihar Restaurant Raid: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने बड़ी...