Aurangabad में सुरक्षाबल को मिली बड़ी सफलता, करीब आधा दर्जन आईईडी बरामद

औरंगाबाद: औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे स्पेशल अभियान में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बल ने औरंगाबाद के जगंलों और पहाड़ों में प्लांट किया हुआ आधा दर्जन से अधिक शक्तिशाली आईईडी बरामद की गई। बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ता ने डिफ्यूज कर दिया। यह सफलता जिला पुलिस और कोबरा के 205 बटालियन के संयुक्त सर्च अभियान में मिली।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि आईईडी काफी विध्वंसक थे और नक्सलियों ने इन्हे सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया था। उन्होंने बताया कि समय रहते सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे को फेल कर दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Gopalganj में पुलिस ने एक बदमाश को देसी कट्टा और कारतूस के साथ दबोचा

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...

Hindi Diwas 2026: हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संदेश,...

Hindi Diwas 2026, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

Jharkhand Treasury Scam: ट्रेजरी स्कैम को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल,...

Jharkhand Treasury Scam, रांची: झारखंड में 150 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित ट्रेजरी स्कैम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा...