KARAKAT में आसान नहीं होगी राह, समाजसेवी किरण प्रभाकर ने दाखिल किया नामांकन

रोहतास: रोहतास के काराकाट लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है और अभी प्रत्याशियों के नामांकन का दौर चल रहा है। काराकाट लोकसभा सीट पर जिले की चर्चित समाजसेवी किरण प्रभाकर ने भी ताल ठोका और अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज जनता की तपस्या पूरी हुई और दुःख के दिन खत्म हो गए।

जिस जनता को सुख मिलना था उस जनता को आज तक बेरोजगारी, शिक्षा व गरीबी मिला। हम अपने काराकाट को सजायेंगे और सुंदर से सुंदरतम बनाएंगे। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में किरण प्रभाकर ने कहा कि काराकाट से कोई भी प्रत्याशी मेरे टक्कर में नहीं है। काराकाट में बस एक ही प्रत्याशी है और वह है किरण प्रभाकर।

उन्होंने कहा कि मुझे बेरोजगारी हटाना है और अपने लोगों की जीवन में खुशहाली लाना है। किरण ने ठाना है नया बिहार बनाना है और अब इसकी शुरुआत हो चुकी है। विदित हो कि किरण प्रभाकर ने पहले ही घोषणा की थी कि वह लोगों के निवेदन पर काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी

रोहतास से डब्लू सिद्दीकी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- NEET UG परीक्षा में संभावित प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच करेगी EOU

KARAKAT KARAKAT KARAKAT

KARAKAT

Jharkhand Electricity Theft: बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL का बड़ा अभियान,...

 झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL ने विशेष अभियान चलाया। 119 टीमों ने 3510 परिसरों में छापेमारी की, 497 मामलों में चोरी पकड़ी...

 Non Communicable Diseases:बिहार में NCD Screening अभियान की बड़ी उपलब्धि, 85...

 बिहार में NCD Screening अभियान के तहत 2 से 17 सितंबर तक 85.20 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई। मधुबनी, बांका समेत 5...

FSSAI Bihar:बिहार में Food Safety पर सख्ती, 591 से अधिक खाद्य...

 बिहार में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 591 से अधिक नमूने लिए गए। एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, खराब पनीर, मिठाइयां और तेल जब्त कर नष्ट...