Advertisement
Advertisement

मोदी परिवार में सीता का भ्रम टूट गया है:बसंत 

रांची: सीता सोरेन और बसंत सोरेने के बीच बयानबाजी का दौर लगातर बढ़ता जा रहा है।

दुमका से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन के नामांकन दाखिले के दौरान बसंत ने शिबू सोरेन के आवास पर सीता सोरेन से हुई मुलाकात पर कहा कि भाभी से कई मुद्दो पर बातें हुई हैं।

मोदी परिवार में सीता का भ्रम टूट गया है:बसंत 
मोदी परिवार में सीता का भ्रम टूट गया है:बसंत

बसंत ने दावा किया कि मोदी परिवार में सीता का भ्रम टूट गया है। अब वह सोरेन परिवार में लौटना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अभी नामांकन पर्चा दाखिल किया जा रहा है।

17 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। अभी इंतजार किजीए जिनका खुलासा होगा। इधर, बसंत सोरेन के इस बयान के तुरंत बाद सीता सोरेन ने कहा कि झामुमो के लोग किसी तरह का भ्रम नहीं पालें।

शिबू सोरेन का घर, मेरा घर है। उसे इतना जल्दी कैसे छोड़ दूंगी। पार्टी अपनी जगह है और परिवार अपनी जगह। सीता ने कहा कि बसंत सोरेन से मुलाकात के दौरान उनकी पार्टी या राजनीति के मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है।

सीता के साथ मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीता सोरेन ने अपनी बातें कह दी है। यह परिवारिक मामला है, इस पर और कुछ नहीं बोल सकते।

 

 

 

 

 

Commercial Advertisment

Bihar Electric Bus Charging Stations: बिहार के 6 जिलों को मिलेगी...

Bihar Electric Bus Charging Stations, पटना: बिहार में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने और चार्जिंग की समस्या दूर करने के लिए राज्य...

Sonpur Mela 2026 Food Court: सोनपुर मेले में इस बार क्या...

Sonpur Mela 2026 Food Court, छपरा: विश्व प्रसिद्ध हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में इस बार श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बिहार के अलग-अलग जिलों के...

Patna Chhath Fruit Market: छठ पर पटना के फल बाजार में...

Patna Chhath Fruit Market: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना के फल बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा की तैयारियों...