Advertisment

जिले में ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी, खोखा बरामद

नवादा : नवादा में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी है। नवादा पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा को भी बरामद किया है। बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग इलाके में दहशत का महौल बना दिया है। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के गोनावां गांव की है जहां शनिवार की देर रात अपराधियों ने गोनावा गांव के निवासी समकरन कुमार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत का महौल कायम कर दिया है। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद
सभी अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने डायल-112 की पुलिस को दिया। वहीं सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा को भी बरामद किया है। हालांकि, फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है पीड़ित समकरण कुमार ने पड़ोस के मनोज सिंह पर घर पर चढ़ कर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित समकरण ने थाने में दिए गए आवेदन में लिखा है की मनोज सिंह एक कुख्यात अपराधी है ट्रेन लूटकांड, डकैती कांड और सिविल कोर्ट नवादा कांड जैसे अन्य कांड का मुख्य आरोपित बताया है। वहीं इस घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से जानमाल की सुरक्षा के साथ-साथ न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़े : ऋण के नाम पर नवादा पुलिस ने 6 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

IndiGo Flight Delay: रांची एयरपोर्ट पर दिल्ली और बेंगलुरु की फ्लाइटें...

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की दिल्ली और बेंगलुरु से आने वाली तीन उड़ानें एयर ट्रैफिक के कारण देरी से पहुंचीं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर...

RRB CBT Exam 2025: रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए स्पेशल Train...

आरआरबी सीबीटी परीक्षा 2025 के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। रांची समेत कई परीक्षा केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन और अतिरिक्त...

Jharkhand Weather Update : रांची में रिमझिम बारिश, 6 अगस्त तक मध्यम...

सावन के पहले दिन रांची समेत झारखंड में रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 6 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश और 7 से...