MADHEPURA में हाइवा ने युवक को रौंदा, मौत

मधेपुरा: मधेपुरा में बुधवार की अहले सुबह एक तेज रफ़्तार हाइवा ट्रक ने एक युवक को रौंद डाला जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना मधेपुरा के उदाकिशुनगंज अनुमंडलांतर्गत फुलौत थाना क्षेत्र के वीरपुर बिहपुर के बीच बड़ीखाल पुलिया के समीप की है। घटना के बाद हाइवा चालक हाइवा समेत मौके से भागने में सफल रहा। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

मृतक की पहचान मोरसंडा पंचायत के श्रीपुर बासा वार्ड संख्या 8 निवासी भगीरथ सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक एसएससी जीडी का लिखित परीक्षा पास हो गया था और वह प्रतिदिन दौड़ परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ था। प्रतिदिन की तरह वह सुबह 4 बजे दौड़ने के लिए सड़क किनारे पहुंचा था जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने उस रौंद दिया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक ने एसएससी जीडी परीक्षा में 140वां रैंक लाया था।

मामले में फुलौत थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चौसा के अंचलाधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है साथ ही सड़क निर्माण में लगी कंपनी को भी आर्थिक सहायता के लिए कहा जायेगा।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का नरेंद्र मोदी पर तंज, कहा- मार्गदर्शन मंडल में चले जाएं प्रधानमंत्री…

MADHEPURA MADHEPURA MADHEPURA

MADHEPURA

Bihar Pink Bus Service: महिलाओं के सुरक्षित सफर की नई तस्वीर,...

Bihar Pink Bus Service: बिहार में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिंक बस सेवा संचालित...

Bihar Flood 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सम्राट चौधरी, अधिकारियों...

Bihar Flood 2026: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...