पक्षी से खेलते हुए ANANT SINGH का वीडियो आया सामने

पटना: मोकामा विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अनंत सिंह अपने आवास से एके 47 बरामदगी मामले में सजायाफ्ता हैं लेकिन अभी वह बीमार होने की वजह से इलाज करवाने के लिए 15 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर हैं। अनंत सिंह बुधवार को राजधानी पटना में स्थित मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर मुलाकात करने के लिए पहुंचे।

अशोक चौधरी के आवास से अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनंत सिंह पक्षियों के साथ खेल रहे हैं। अशोक चौधरी के आवास पर अनंत सिंह एक सोफे पर बैठे हैं और उनके हाथ पर एक विदेशी तोता बैठा हुआ है। वहीं पास में मंत्री अशोक चौधरी भी हैं और दोनों हसते हुए आपस में बातचीत कर रहे हैं। पक्षी अनंत सिंह के हाथ पर बैठा है जिसे बाद में फिर मंत्री अशोक चौधरी अपने हाथ पर बैठा लेते हैं।

आपको बता दें कि अनंत सिंह पहले से ही पशु पक्षियों से प्यार करते हैं और वे सबसे अधिक घोड़े के शौक़ीन हैं। वे सोनपुर में आयोजित पशु मेला में अपने घोड़े, गाय भैंस और हाथी के साथ पहले भी कई बार शिविर लगा चुके हैं जो कि लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता था। अब एक बार फिर से उनका पशु पक्षी का प्रेम सामने आया है जिसमें अनंत सिंह एक पक्षी के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पटना से अलका सिंह

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

बिहार विश्वविद्यालय ने गुजरात के CENTRAL UNIVERSITY के साथ साइन किया MOU

ANANT SINGH ANANT SINGH ANANT SINGH

ANANT SINGH

Saffrn

Trending News

पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img