AURANGABAD में जमीनी विवाद में चचेरे भाई ने भाई को मारी गोली, घायल

औरंगाबाद: औरंगाबाद में जमीनी विवाद में दो चचेरे भाइयों के बीच गोली चली जिसमें एक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एक पिस्टल, पांच जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना औरंगाबाद के डुमरिया थाना क्षेत्र के सिद्धपुर की है जहां जमीन के विवाद में दो चचेरे भाई के बीच विवाद हो गया। विवाद में एक भाई ने गोली चलाई जो कि दूसरे भाई को लग गई। घायल का नाम दीपक कुमार है।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी बंगला बगीचा से जगन्नाथ बांध की तरफ जंगल में छिप गया था। डुमरिया पुलिस के द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद देव् थाना की पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक मोबाइल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड तथा 7532 रूपये नकद बरामद किया है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- AURANGABAD में कई गांव के लोग वोट बहिष्कार का बना रहे हैं मन, जानें कारण…

AURANGABAD AURANGABAD

AURANGABAD

Bihar Cabinet Decisions: हरित हाइड्रोजन से 86 वज्र वाहनों तक, कैबिनेट...

Bihar Cabinet Decisions, पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में विकास, ऊर्जा, सड़क, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार में ‘आंगन का मिलन’ से बदलेगी...

Angan Ka Milan Bihar, पटना: बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम...

Koderma News: 3 हजार छात्रों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक, सतगावां...

 कोडरमा के सतगावां में 3 हजार विद्यार्थियों के लिए महज 10 शिक्षक होने का दावा करते हुए छात्र सड़क पर उतरे। शिक्षकों की कमी...