Advertisment

Big Breaking: लोबिन हेंब्रम को जेएमएम ने 6 सालों के लिए पार्टी से किया निष्कासित

रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने लोबिन हेंब्रम को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्हें पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित किया गयै है। बताया जा रहा है कि गठबंधन धर्म के विपरीत कार्य करने पर यह कार्रवाई की गयी है। बता दें कि लोबिन हेंब्रम ने राजमहल सीट से निर्दलीय पर्चा भरा है।

लोबिन हेंब्रम जेएमएम से निष्कासित

लोबिन हेंब्रम पर कार्रवाई को लेकर जेएमएम ने आदेश पत्र जारी कर बताया है, ‘विभिन्न जन-संवाद माध्यमों तथा सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म से प्राप्त सूचना के आलोक में वर्त्तमान लोकसभा आम चुनाव 2024 में आपके द्वारा 01. राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरित कार्य किया गया है। साथ ही आपके द्वारा पार्टी के कार्यकर्त्ताओं को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उपरोक्त तथ्यों के आलोक में आपको पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त (यदी किसी पद पर हों) करते हुए पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से अगामी छः वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।’

बता दें कि, लोबिन हेंब्रम पर ऐसे समय में पार्टी से बाहर निकालने की कार्रवाई हुई है, जब लोकसभा का चुनाव चल रहा है। झारखंड में चार चरणों में वोटिंग हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में हो चुकी है। इसके अलावा दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

वाइल्ड वादी 8 22Scope News

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...