बच्चा चुराने वाले 5 अपराधी ओडिशा से गिरफ्तार

रांची: रांची रेलव स्टेशन से 12 मई की सुबह 6 बजे चुराए गए 9 माह के बच्चे शुभम को रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

स्टेशन से बच्चे को चुराने के बाद चोर गिरोह के सदस्यों ने उसे ओडिशा के खुर्दा में ले जाकर बेच दिया था। रांची पुलिस ने बच्चा चोरी की घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।

वहीं, बच्चों की सकुशल बरामदगी का समाचार मिलने के बाद पिता प्रदीप लोहरा और मां मीना देवी गुरुवार को ओडिशा के लिए रवाना हो गए। वे शुक्रवार को ओडिशा पहुंचे।

अब रांची पुलिस बच्चे को सीडब्ल्यूसी और गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट में प्रस्तुत कर कानूनी प्रक्रिया के बाद रांची ला रही है। शनिवार को रांची पुलिस इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर पूरा खुलासा कर सकती है। बच्चा चोरी की सूचना मिलने के बाद स्टेशन पर लगे सीसीटीवी को पुलिस ने खंगालना शुरू किया।

सीसीटीवी में एक महिला उक्त जगह पर आती दिखी, जहां मीना अपने बच्चे के साथ बैठी थी। महिला उस जगह खाली हाथ आती दिख रही है।

वहीं महिला जब अन्य तीन लोगों के साथ स्टेशन से बाहर जाती दिखाई दे रही है, तो एक पुरुष के हाथ में नौ माह का बच्चा दिखाई दे रहा है। जांच के दौरान ही पुलिस को जानकारी मिली कि ओडिशा के कटक का बच्चा चोर गिरोह झारखंड, बंगाल और बिहार में सक्रिय है।

 

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...