Best GPS in Jharkhand
Advertisment

हमारे नेता NITISH KUMAR जो कहते हैं वह करते हैं- उमेश कुशवाहा

पटना: लोकसभा चुनाव अब अपनी अंत की ओर अग्रसर है। सोमवार को पांचवें चरण का मतदान होना है और फिर दो चरण का मतदान 25 मई और 1 जून को होगा। इस बीच सभी दलों के नेता ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद में जुटे हुए हैं। इस बीच चुनाव प्रचार में जाते वक्त पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कहते हैं वही करते भी हैं।

उन्होंने कहा कि अपने सभी चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हुए नजर आते हैं कि चुनाव के बाद रोजगार और नौकरी पर बात होगी। हमलोगों ने लक्ष्य रखा है कि बिहार में 5 लाख लोगों को नौकरी देंगे। उमेश कुशवाहा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि हमारे नेता जो कहते हैं कि वह करते हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव के समय कह रहे थे कि 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार मिलेगा। उस पर हमारी सरकार काम कर रही है।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ये Election नहीं आसां, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर, पढ़ें क्या है चुनौती

NITISH KUMAR NITISH KUMAR NITISH KUMAR

NITISH KUMAR

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...

पटना सिटी में भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन व कफ सिरप...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के सुलतानगंज थाना अंतर्गत खान मिर्जा मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते...