Advertisment

अवैध खनन मामले में RAIL TRACK निर्माण में लगी कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज

नवादा: नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के चोरडीहा के जंगल मे रेलवे ट्रैक का निर्माण कर रही कंपनी के द्वारा वन विभाग की भूमि पर मिट्टी का अवैध खनन मामले में वन विभाग की टीम ने बीती देर रात्रि जिला वन पदाधिकारी संजीव रंजन के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध खनन के मामले में 2 पोकलेन मशीन और 1 हाइवा को जब्त किया। मिट्टी के अवैध खनन को लेकर रेल ट्रैक निर्माण कंपनी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वन विभाग की कार्रवाई से जंगली क्षेत्र में अवैध खनन करने वालो में हड़कंप मच गया है।

क्या था पूरा मामला
खरौंध से लेकर डेलवा तक रेल ट्रैक बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान रेलवे ट्रैक निर्माण कंपनी मनमानी भी कर रही है। वन विभाग के इतने बड़े भू-भाग पर मिट्टी का अवैध खनन को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मिट्टी का अवैध खनन कई महीनों से जारी था। जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि ट्रैक निर्माण कर रही कंपनी को सिर्फ ट्रैक बिछाने के लिए ही जमीन उपलब्ध कराई गई है जिसका अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया है लेकिन रेलवे ट्रैक निर्माण कर रही कंपनी सारे नियम कानून को ताक पर रखते हुए कई महीनों से वन विभाग की भूमि पर अवैध खनन कर रहा था।

कहते हैं अधिकारी
रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि जिला वन पदाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है जिसमे एक हाइवा और दो पोपलेन मशीन को जब्त कर खनन करने वाली कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- ये Election नहीं आसां, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर, पढ़ें क्या है चुनौती

RAIL TRACK RAIL TRACK RAIL TRACK

RAIL TRACK

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...