Advertisement
Advertisement

PATNA में नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाकर युवती से दुष्कर्म

नौबतपुर: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नौकरी दिलाने के नाम पर बदमाशों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता युवती और उसकी मां को बेहोशी की हालत में शेखपुरा बांध के समीप से बरामद किया है। पीड़िता को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने नौकरी देने के नाम पर पहले मां और बेटी को कंकरबाग बुलाया फिर स्कार्पियो में बैठा कर डुमरी ले गए। इस दौरान महिला के सामने ही बदमाशों ने गाड़ी में युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर बेहोशी की हालत में उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने पीड़िता को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए एम्स पहुंचाया।

मामले में डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि बीती रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि शेखपुरा बांध के समीप एक महिला और एक युवती बेहोश है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर दोनों को इलाज के लिए पटना एम्स पहुंचाया। बाद में पूछताछ में महिला ने बताया कि महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर बदमाशों ने कंकड़बाग बुलाया और फिर स्कॉर्पियो में बैठा कर कहीं लेकर चले।

स्कॉर्पियो में बैठे अन्य लोगों ने उसकी बेटी के साथ स्कॉर्पियो में ही दुष्कर्म किया और फिर बेहोशी की हालत में नौबतपुर में शेखपुरा बांध के समीप सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले। पुलिस युवती की मेडिकल जांच के साथ ही मामले की तहकीकात में जुट गई है।

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 की मौत

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

PATNA PATNA PATNA

PATNA PATNA

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...