ससुराल जा रहे एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सुपौल : सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के थरबिट्टा स्टेशन के समीप एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक थरबिट्टा से अपने ससुराल घोंघरिया स्टेशन के पास हटनी जा रहे थे। जल्दबाजी में युवक ट्रेन पकड़ने के लिए थरबिट्टा स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उसका हाथ फिसल गया। और युवक ट्रेन के नीचे गिर गया। जिसमे ट्रेन से कट कर युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम मो मुबारक अंसारी बताया जा रहा है। जो किशनपुर थाना क्षेत्र के थारबिट्टा का ही रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : सुपौल में मिट्टी धसने से एक बच्ची और एक महिला की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...

रांची में आज से ऑनलाइन कैब सेवा ठप, Ola-Uber-Rapido के 4000...

Ranchi Cab Strike: राजधानी रांची में रविवार से ऑनलाइन कैब ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। इस हड़ताल का असर शहर में...

RIMS Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों को 1 घंटे की छूट!...

RIMS Ranchi News: रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज) के कार्यवाहक निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा ने पद संभालते ही कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए हैं।...