बिहार के पांच लोकसभा सीटों पर VOTING शुरू, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

पटना: आज यानि सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान बिहार के पांच लोकसभा सीटों पर होना है। मतदान शुरू हो चुका है। अहले सुबह से प्रचंड गर्मी और धुप के बावजूद मतदाता मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्र पहुंचने लगे और मतदान शुरू हो गया है। मतदान बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्र में चल रहा है। बिहार के मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सारण लोकसभा में मतदान शुरू हो गया है।

पांचवें चरण के मतदान में बिहार के कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला आज मतदाता करेंगे। पांचवें चरण के मतदान में इंडिया और एनडीए गठबंधन के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। पांचवें चरण के मतदान में कुल बिहार में कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। पांचवें चरण के मतदान में कुल 15 प्रत्याशी बड़ी पार्टियों से हैं तो 35 उम्मीदवार निर्दलीय मैदान में हैं जबकि 30 उम्मीदवार अन्य छोटे दलों के हैं।

बता दें कि पांचवें चरण के मतदान में एक तरफ हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान के सामने अपनी पिता की पारंपरिक सीट पर विरासत बचाने की चुनौती है तो सारण लोकसभा सीट पर रोहिणी आचार्य और राजीव प्रताप रूडी के बीच इज्जत बचाने की लड़ाई है। सीतामढ़ी सीट पर विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए दमखम लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ मधुबनी से अपनी सीट बचाने का जद्दोजहद कर रहे हैं भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद अशोक यादव।

वहीं मुजफ्फरपुर सीट पर वर्तमान भाजपा सांसद और कांग्रेस के प्रत्याशी अजय निषाद को अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती है तो वहां भाजपा उम्मीदवार के सामने पार्टी की इज्जत बचाने की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ये Election नहीं आसां, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर, पढ़ें क्या है चुनौती

VOTING VOTING VOTING

VOTING

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...