KAIMUR में एक कार से करीब 14 लाख रूपये कैश बरामद

कैमूर: लोकसभा चुनाव को लेकर कैमूर में पुलिस सुरक्षा को लेकर काफी एक्टिव दिखाई दे रही है। पुलिस आने जाने वाली सभी वाहनों की तलाशी कर रही है। वाहन तलाशी के दौरान कैमूर पुलिस ने एक वाहन से भारी मात्रा में कैश बरामद की है। कैश बरामद किये जाने के बाद पुलिस ने वाहन समेत कैश को जब्त कर लिया है और जांच में जुट गई। कैश मिलने की सूचना के तुरंत बाद भभुआ एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

मामले में भभुआ एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ी चेकपोस्ट पर वाहनों की लगातार जांच की जा रही थी इस क्रम में पुलिस ने एक लाल रंग की आल्टो कार से करीब 14 लाख 6 हजार 4 सौर रूपये बरामद की है। कार में सवार व्यक्ति ने कैश के बारे में पूछे जाने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके बाद पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया। मामले में एसडीएम ने बताया कि मामले की सूचना पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार कैश जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

कैमूर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SOCIAL MEDIA के जरिए लालू ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, सच का बाप भी आ जाए तो मोदी जी सच नहीं उगलवा सकता है..

KAIMUR KAIMUR KAIMUR

KAIMUR

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...