Loksabha Poll 5TH Phase : 11 बजे तक की वोटिंग में टॉप फोर में झारखंड, पहले पर पश्चिम बंगाल तो दूसरे पर लद्दाख और तीसरे पर यूपी

डिजीटल डेस्क : Loksabha Poll 5TH Phase में सोमवार को सुबह 7 बजे से दिन के 11 बजे तक पहले चार घंटे में देश के 49 सीटों पर 23.66 फीसदी मतदान हो चुका है। वोटिंग को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह गत चार बार की तुलना में यूपी में खासा बढ़ा हुआ दिखा जबकि झारखंड में मतदान का जज्बा भी गजब का बना हुआ है।

11 बजे तक पहले चार घंटे में देश के 49 सीटों पर 23.66 फीसदी मतदान हो चुका है
कोडरमा के एक बूथ पर कतार में लगे वोटर

नतीजा यह कि दिन के 11 बजे तक  वोटिंग प्रतिशत में कांटे के टक्कर में झारखंड ने खुद को टॉप फोर में बनाए रखा है जबकि बिहार में मतदान प्रतिशत यहां की तुलना में कम ही रहा।

इस समय तक 32.7 प्रतिशत वोटिंग के साथ पश्चिम बंगाल मतदान में अव्वल बना हुआ है जबकि 27.87 फीसदी वोटिंग के साथ लद्दाख दूसरे, 27.76 फीसदी वोटिंग के साथ यूपी तीसरे और 26.18 फीसदी वोटिंग के साथ झारखंड चौथे स्थान पर रहा।

इसके बाद जम्मू-कश्मीर में 21.37 फीसदी, बिहार में 21.11 फीसदी, ओडिशा में 21.07 फीसदी और महाराष्ट्र में 15.93 फीसदी वोटिंग हुई है।

केंद्रीय चुनाव आयोग कार्यालय के मुताबिक, पांचवें चरण में 82 महिला प्रत्याशियों समेत कुल 695 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...