Advertisment

दोपहर 1 बजे तक बिहार में कुल इतना प्रतिशत हुआ मतदान

पटना: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से चल रहा है। पांचवें चरण के मतदान में दोपहर एक बजे तक बिहार के सभी पांच लोकसभा सीटों पर कुल 34.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। सभी पांच सीटों में सबसे अधिक मतदान मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में 37.80 प्रतिशत हुआ है जबकि सबसे कम हाजीपुर में 33.10 प्रतिशत। इसके साथ ही मधुबनी में 33.57 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 35.01 प्रतिशत और सारण में 33.67 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पांचवें चरण के मतदान को लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी लोकसभा सीटों पर राज्य निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चला कर लोगों को मतदान करने की अपील की थी। बता दें कि बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर आज कुल 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। सभी पांच लोकसभा सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 95 लाख 11 हजार 186 है, जिसमें एक लाख 26 हजार 154 मतदाता फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

पांचवें चरण के मतदान के लिए बिहार में कुल 9436 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 4699 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है। हालांकि मतदान के बीच कई मतदान केंद्रों पर मतदाता विभिन्न समस्याओं को लेकर वोट बहिष्कार भी कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Anant Singh Back in Jail : अनंत सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मेरा पानी उतरता देख मेरे किनारे पर घर मत बना लेना…’

1

Highlights

Lakhenra Paswan: बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को Tourism Site का...

मंत्री लखेन्द्र पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने...

Jagannathpur Mandir Nyas Vivad: जगन्नाथपुर मंदिर न्यास विवाद में हाईकोर्ट का...

Jagannathpur Mandir Nyas Vivad, रांची: झारखंड की राजधानी स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर की न्यास समिति को लेकर चल रहे विवाद में झारखंड हाईकोर्ट ने...

JPSC JSSC Vivad Jharkhand: छात्र आंदोलन पर झारखंड सरकार की सफाई,...

JPSC JSSC Vivad Jharkhand, रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच, कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने...