JEHANABAD पुलिस ने छापेमारी कर बरामद की 160 बोतल शराब

जहानाबाद: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, और दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव। पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी मुस्तैदी से अभियान चला रही है। इसी क्रम में जहानाबाद के घोसी में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक कार से 12 कार्टून शराब बरामद किया है। इस दौरान शराब कारोबारी भागने में सफल रहे। मामले में एसडीपीओ 2 संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफिया कार में शराब लेकर सप्लाई करने जा रहे थे।

सूचना के आधार पर पुलिस ने शर्मा गांव में छापेमारी की जहां एक खलिहान से एक कार में 12 कार्टून यानि कुल 160 बोतल शराब बरामद किया। पुलिस छापेमारी के दौरान कारोबारी भागने में सफल रहे। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मामले में एसडीपीओ ने बताया कि शराब झारखंड से लाइ गई थी और यहां सप्लाई किया जाना था। उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी को चिह्नित कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस जब्त कार के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे शिवहर, नगर सभापति के आवास पर…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD JEHANABAD JEHANABAD

JEHANABAD

CMPFO Pension Scam:Dhanbad में 3.64 करोड़ का Pension Scam, CMPFO के...

धनबाद के सीएमपीएफओ मुख्यालय में 3.64 करोड़ रुपये के कथित पेंशन घोटाले का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने चार अफसरों समेत अन्य के खिलाफ...

Jharkhand Crime:Ranchi में दहेज प्रताड़ना का आरोप, पहली पत्नी ने पति...

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का...

Jharkhand University : Assistant Professor की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 6...

 झारखंड हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में नियमित Assistant Professor और कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। JET परीक्षा छह माह में कराने...