Advertisement
Advertisement

JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे शिवहर, नगर सभापति के आवास पर…

मधेपुरा: जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शिवहर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क में पहुंचे। इस दौरान ललन सिंह शिवहर नगर परिषद सभापति के आवास पर पहुंचे। इस दौरान ललन सिंह पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेरा नगर परिषद सभापति राजनंदन सिंह और उनके बड़े भाई देवव्रत नंदन सिंह से मेरा पुराना संबंध है। हमारा पारिवारिक लगाव है इसलिए हमारे मुलाकात को राजनीतिक रूप से न देखा जाए।

ललन सिंह ने राजनंदन सिंह से मिलकर शिवहर क्षेत्र की स्थिति जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिवहर विकास के पथ पर लगातार अग्रसर है। शिवहर में करीब 3.68 करोड़ रूपये की लगत से बस स्टैंड बनाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में जल जमाव निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत करीब 60.16 करोड़ रूपये की लागत से काम कराया जा रहा है।

इस दौरान शिवहर नगर परिषद के सभापति राजनंदन सिंह ने नगर परिषद में चल विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि शहर में कई विकास के काम चल रहे हैं। इन कामों के पूर्ण होने के बाद शहर की कई समस्याओं का निदान हो जाएगा। दोनों नेताओं ने नगर परिषद शिवहर के विकास तथा 18वीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले छठे चरण के चुनाव पर भी चर्चा की।

मौके पर पूर्व विधायक मोहम्मद सरफुद्दीन, पूर्व मुखिया दिग्विजय सिंह, सुमित कुमार वर्मा उर्फ दीपू जी, मुखिया समीर सौरभ आदि मौजूद रहे। मौके पर नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद, सत्यनारायण सिंह, बलराम सिंह, राजू सिंह, दानिश, अवध राय, प्रमोद राय, मुरारी ठाकुर, बिजली सिंह, राधेश्याम सिंह अन्य मौजूद रहे।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- दोपहर 1 बजे तक बिहार में कुल इतना प्रतिशत हुआ मतदान

JDU JDU JDU

JDU

Commercial Advertisment

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana: बिहार की डिजिटल मित्र योजना में...

Bihar KYP Digital Mitra Yojana, पटना: बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के तहत डिजिटल मित्र योजना से जुड़ने के इच्छुक केंद्र संचालकों के...