Breaking : महाराष्ट्र में फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, 30 गंभीर घायल

Desk :  बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है। राज्य के ठाणे जिले के डोंबिवली में एक फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ है। इसमें अब तक 4 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

डोंबिवली में फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट

मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। इससे तेज धमाका हुआ। बतायाा जा रहा है कि बॉयलर फटने से आग लग गई। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इलाज जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके इतने तेज थे कि इसकी आवाज लगभग 3 किमी तक सुनाई दी। इससे असापस में हड़कंप मच गया। अभी तक हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है। वहीं बताया जा रहा है कि विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Elite institute 18 22Scope News

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...