Breaking: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर

Desk: बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली के मारे जाने की खबर है। वहीं बताया जा रह है कि सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-बीजापुर बॉर्डर के पास जंगल में आज नक्सलियों की सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें में सात नक्सली मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ सुबह करीब 11 बजे तब शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इसी दौरान नक्सली गोलीबारी करने लगे। इस पर जवाबी कार्रवाई में सात नक्सली मारे गए।

बता दें कि, पिछले महीने अप्रैल में भी छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। इसमें 29 नक्सली मारे गये थे। इनमें 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली डीवीसी कमांडर शंकर राव भी शामिल था। वहीं इस दौरान सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए थे।

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...