Advertisement
Advertisement

पुलिस के भय से भाग रहे शराब लदे कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

नवादा : नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत स्थित अंतरराज्यीय समेकित जांच चौकी से महज 500 मीटर दूर एक सूखे पेड़ में शराब से भरी कार टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक शराब से भरी कार को लेकर समेकित जांच चौकी पार करने की सोच रहा होगा। जांच चौकी पर तैनात उत्पाद बलों द्वारा सघन वाहन जांच को देख पुनः झारखंड की ओर भागने में दुर्घटना हुई है। सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई है।

बताया जाता है कि पुलिस के भय से शराब लदे कार भागने के क्रम में दुर्घटना हुई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात जांच चौकी पर तैनात उत्पाद एसआई पिन्टू कुमार एवं एसआई सन्नी कुमार के द्वारा सूचना मिली कि एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना के आलोक में थाने में पदस्थापित एसआई गौतम कुमार को पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस बलों के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त कार संख्या डब्लूबी 06 1545 से 210 बोतल इम्पेरियल ब्लू नामक विदेशी शराब बरामद हुआ है। जबकि दुर्घटनाग्रस्त कार के आसपास सैकड़ों शराब के बोतल वगैरह टूटकर बिखरा हुआ था। थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक कार चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया है। साथ ही कहा कि मृतक कार चालक की पहचान अबतक नहीं हुई है। वहीं जब्त शराब एवं दुर्घटनाग्रस्त कार को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : लोडेड कट्टा लहरा रहा युवक को पुलिस ने धर दबोचा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...