ROHTAS में नीरज बबलू ने कहा ‘फिर आ जायेगा पुराना जंगलराज, जितवायें एनडीए के प्रत्याशी को’

रोहतास: लोकसभा चुनाव अब अपनी समाप्ति की ओर है और बचे चरणों के लिए चुनाव प्रचार में सभी दल अपना पूरा दम लगा रही है। इसी कड़ी में रोहतास के बिक्रमगंज में चुनाव प्रचार करने के लिए बिहार सरकार के मंत्री नीरज बबलू पहुंचे। बिक्रमगंज में मंत्री नीरज बबलू ने इंडिया गठबंधन पर जम कर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर काराकाट में माले उम्मीदवार जीत जाते हैं तो यहां एक बार फिर से पुराना जंगलराज आ जाएगा।

लोगों की जमीन हड़प ली जाएगी, लोग एक बार फिर से पलायन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि हम यहां लोगों को सचेत करने आए हैं ताकि आप अपना वोट बर्बाद न करें। मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, आप देश के विकास के लिए एनडीए के प्रत्याशी को जीत दिलाएं।

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- 6TH PHASE: पांच की कुर्सी, 3 बाहुबली, प्रतिष्ठा है दांव पर…

ROHTAS ROHTAS

ROHTAS

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...