सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक महिला घायल

मधेपुरा : सड़क दुर्घटना – मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉमर्स कॉलेज और गणेशस्थान के बीच एनएच-107 पर आज ट्रक और बाइक की हुई आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मृतक की पहचान भान टेकठी वार्ड संख्या-1 निवासी सुकुमार मंडल के 28 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार मंडल के रूप में हुई है । घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके वारदात से फरार हो गया।

GOAL Logo page 0001 22 22Scope News

सड़क दुर्घटना – मृतक बेटी और अपनी मां के साथ इलाज के लिए जा रहे थे मधेपुरा

बताया जा रहा है कि मृतक रंजन कुमार मंडल अपने मां कौशल्या देवी के साथ अपनी बेटी संध्या कुमारी का इलाज कराने मधेपुरा जा रहे थे। इसी दौरान गणेशस्थान से आगे धर्मकांटा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में आमने-सामने टक्कर मार दिया। वहीं इस हादसे में बाइक सवार मां-बेटा और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसके बाद आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रंजन कुमार मंडल की मौत हो गई। जबकि उनकी मां की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला और बच्ची का इलाज तत्काल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

सड़क दुर्घटना – मृतक रंजन मंडल की 2 साल पहले हुई थी शादी 

बताया जा रहा है कि रंजन मंडल की दो साल पहले शादी हुई थी। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं भान टेकठी के मुखिया विकास मंडल ने बताया कि दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक रंजन मंडल काफी गरीब परिवार से है। वह मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था।

उन्होंने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग भी की है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस मामले में सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : JDU विधायक के निजी सचिव के भाई को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Agriculture Fair 2026: झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, किसानों...

 झारखंड में 16 से 18 जून तक पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित होगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा कर...

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img