बेरमो (बोकारो) : बेरमो सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अन्तर्गत जारंगडीह परियोजना के पास बसे सीसीएल आवास की हालत काफी जर्जर हो गई है, जिसके कारण सीसीएल कर्मी सहित उनके परिवार दहशत में रह रहे हैं।
आवास की हालत ऐसी है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। रविवार को भी बरामदे का प्लास्टर गिरा। प्लास्टर गिरने के बाद उक्त ब्लॉक में रह रहे सीसीएल कर्मी व उनके आश्रित दहशत में हैं।
उक्त मामले की जानकारी श्रमिकों द्वारा मिलते ही राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रिय सचिव विलसन फ्रांसीस उर्फ बबलू जर्जर आवास को देखने पहुंचे और वास्तु स्थिति से अवगत होते हुए उक्त मामले को कथारा महाप्रबंधक एमके पंजाबी तथा एसओसी सुमन कुमार को अवगत कराया। जिस पर त्वरित रूप में कथारा महाप्रबंधक एमके पंजाबी के निर्देश पर सिविल विभाग के अधिकारी जायजा लेने पहुंचे।







